Fans mobbed
VIDEO: वडोदरा पहुंचने पर विराट कोहली को हजारों फैंस ने घेरा, बड़ी मुश्किल से गाड़ी तक पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली बुधवार, 7 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए वडोदरा पहुंच गए और शहर में पहुंचते ही उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से पहले जैसे ही कोहली एयरपोर्ट से बाहर आए, वहां मौजूद फैंस का उत्साह देखने लायक था।
शुरुआत में कुछ लोगों की मौजूदगी देखते ही देखते एक बड़ी भीड़ में बदल गई। “कोहली, कोहली” के नारे गूंजने लगे, मोबाइल फोन सेल्फी के लिए ऊपर उठ गए और सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा करना पड़ा। इस भारी भीड़ के बीच कोहली को अपनी गाड़ी तक पहुंचने में कुछ परेशानी हुई, जो ये साफ दिखाता है कि भारत में उनकी लोकप्रियता आज भी चरम पर है।
Related Cricket News on Fans mobbed
-
WATCH: गणेशोत्सव पर रोहित शर्मा का बड़ा जेस्चर, फैंस से बोले – 'मेरा नहीं, सिर्फ बप्पा का नाम…
रोहित शर्मा गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे तो फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माहौल इतना जबरदस्त था कि चारों ओर से उनके ...
-
VIDEO: SKY के साथ सेल्फी लेने के लिए ग्राउंड में घुस आए फैंस, सिक्योरिटी से भी नहीं संभले…
सूर्यकुमार यादव इस समय बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट में भी उनकी दीवानगी देखने को मिल रही है। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा ...
-
VIDEO: लैंबोर्गिनी में घूम रहे थे रोहित शर्मा, फैंस ने देखा तो सेल्फी के लिए घेरा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी स्पेशल 0264 नंबर वाली लैंबोर्गिनी ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47