Harmanpreet kaur record
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Harmanpreet Kaur का महारिकॉर्ड तोड़कर बनी टीम इंडिया की 'सिक्सर क्वीन'
Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की स्टार बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रविवार 11 मई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में 101 बॉल पर 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया की मौजूदा कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का एक महारिकॉर्ड तोड़ा है जिसके साथ ही वो ODI फॉर्मेट में इंडियन वुमेंस टीम की सिक्सर क्वीन बन गईं हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में 15 चौके और 2 छक्के जड़े जिसके साथ ही अब वो ODI फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 102 पारियों में 54 छक्के जड़ते हुए ये महारिकॉर्ड अपने नाम किया है। बात करें अगर हरमनप्रीत कौर की तो उनके नाम 146 मैचों की 126 पारियों में 53 छक्के दर्ज हैं।
Related Cricket News on Harmanpreet kaur record
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47