Hasini perera run out: Cricket News & Match Updates
VIDEO: अमेलिया केर ने किया करिश्मा, ज़बरदस्त डायरेक्ट हिट से किया परेरा को रन आउट
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में बेशक न्यूजीलैंड को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में कप्तान अमेलिया केर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे पहले तो उन्होंने बल्ले से 45 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया और उसके बाद गेंद से किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।
इतना ही नहीं, उन्होंने इस मैच में एक ऐसे रनआउट को अंज़ाम दिया जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये रनआउट श्रीलंकाई पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला जब हसिनी परेरा ने केर की गेंद को सर्कल में हल्का सा पुश करते हुए दो रन की कॉल दी। हालांकि, केर ने अपनी ही बॉल पर गेंद के पीछे गजब की चुस्ती दिखाते हुए रनिंग की और 30 यार्ड सर्कल से डायरेक्ट हिट लगाकर परेरा की पारी का अंत कर दिया। Read More...
Related Cricket News for Hasini perera run out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47