In india
तीसरे टेस्ट से पहले रहाणे का ऐलान, बॉक्सिंग डे टेसेट में शतक या दोहरा शतक जमाने की करेंगे कोशिश
24 दिसंबर। मेलबर्न| आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और तीसरा मैच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू हो रहा। मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के बल्लेबाजों से अपील करते हुए कहा है कि सीरीज में वापसी करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी। तीसरा मैच बुधवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू हो रहा है।
मैच से पहले सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में रहाणे ने कहा, "बल्लेबाजों को निश्चित तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। जब हम एक ईकाई के तौर पर बल्लेबाजी की बात करते हैं तो यह बेहद अहम बिंदू है। खासकर जब हम विदेशों में होते हैं। हमारे तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका से 20 विकेट लेते आ रहे हैं। इसलिए अगर बल्लेबाज, गेंदबाजों की मदद करते हैं तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा।"
रहाणे ने पिछले चार मैचों में 164 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्थ की हार के बाद पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है। पर्थ में भारत को 141 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
रहाणे ने कहा, "मैंने आने वाले टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं। हम सब जानते हैं कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कितना अहम होता है। यहां सीरीज में 1-1 के स्कोर के साथ आना अच्छा है। हम जानते थे कि आस्ट्रेलिया वापसी करेगी।"
उन्होंने कहा, "हमारे पास पर्थ में मौका था, लेकिन वर्तमान में रहना और बीती बातों को न सोच कर अपना सर्वश्रेष्ठ करने पर ध्यान देना अच्छा होता है।"
रहाणे ने कहा, "यह जरूरी है कि हम हर सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में यह काफी अहम है। हमें 100 फीसदी से ज्यादा देना होगा क्योंकि मैच एक ही सत्र में बदल सकता है। हम बाकी के दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुझे भरोसा है कि बल्लेबाज जिम्मेदारी लेंगे।"
अपने निजी प्रयास पर रहाणे ने कहा, "शतक जरूर आएगा। जिस तरह से मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि इस मैच में मैं शतक लगाऊंगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं दो शतक लगाऊंगा, लेकिन मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं इसके बारे में न सोचूं और जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उस तरह से बल्लेबाजी करना चाहूंगा। अगर मैं स्थिति को पढ़ सका और उसके हिसाब से बल्लेबाजी कर सका तो यह टीम के लिए अच्छा होगा।"
रहाणे से रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा की चोटों के बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन अश्विन पर निगाह रखे है। वह इस बारे में सही जबाव दे पाएंगे।"
उन्होंने कहा, "रोहित शायद फिट हैं क्योंकि उन्होंने कल नेट्स में बल्लेबाजी की। वह अच्छा खेल रहे थे। हम हालांकि कल होने वाले सत्र के बाद फैसला लेंगे।"
Related Cricket News on In india
-
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय टीम तैयार, कर रही है जमकर तैयारी, देखिए
24 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे के दिन खेला जाएगा।बॉक्सिंग डे के दिन भारतीय टीम ने अबतक कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं ...
-
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिशेल मार्श की हो सकती है वापसी तो वहीं हैंड्सकॉम्ब होंगे बाहर
24 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श बुधवार से भारत के खिलाफ यहां होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह खेल सकते हैं। 'क्रिकइंफो' ...
-
भारत - ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टेस्ट मैच में बदलाव, यह खिलाड़ी होगा टीम से बाहर
24 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श बुधवार से भारत के खिलाफ यहां होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह खेल सकते हैं। 'क्रिकइंफो' ...
-
IND vs AUS: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास, एक साथ 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड…
24 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज औऱ कप्तान विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अपने फेवरेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ...
-
Batsmen definitely need to step up, feels Ajinkya Rahane
Melbourne, Dec 24 (CRICKETNMORE): With the four-Test series between India and Australia currently locked at 1-1, India Test Vice Captain Ajinkya Rahane on Monday urged his team's batsmen to step ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इस बल्लेबाज का बयान, किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को…
24 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में अंबाती रायडू वनडे सीरीज के तैयारी में लग गए हैं। अंबाती रायडू ने ...
-
तीसरे टेस्ट में हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI में हुए शामिल तो इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी
24 दिसंबर। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारतीय क्रिकेट ...
-
IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं,अगले 48 घंटे में होगा…
मेलबर्न, 23 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| चोट के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर रहने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का 26 दिसम्बर से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी ...
-
IND vs AUS: रविंद्र जडेजा की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए तीसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे…
मुंबई, 23 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ...
-
मेलबर्न टेस्ट मैच में एरोन फिंच खेल पाएंगे या नहीं, आई ये नई अपडेट्स
23 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने कहा कि भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद उन्हें लगा कि उनकी उंगली फट जाएगी। फिंच ...
-
मैथ्यू हेडन ने खोला पत्ता, भारत - ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज अब यह टीम जीतने में रहेगी सफल
23 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा करने ...
-
राजनेता शशि थरूर ने इन दो खिलाड़ियों से ओपनिंग कराने की दी सलाह, जानिए
23 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाना है। तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के सामने ओपनिंग को लिए बड़ी समस्या पैदा हो ...
-
BREAKING NEWS: तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी,कोच रवि शास्त्री ने दिए…
23 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से झूझ रही है। चोट के चलते रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा दूसरा टेस्ट मैच ...
-
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराएगी टेस्ट सीरीज, इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
22 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47