Advertisement
Ind vs sl: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: Sarfaraz Khan ने मैदान पर Dhananjaya de Silva की ली चुटकी, बोले- डरो मत, खेलो.., फिर दो गेंदों बाद ही मिली विकेट
IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार (25 अगस्त) को मैदान पर क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। ऋषभ पंत की जगह बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डिंग कर रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने शॉर्ट लेग पर खड़े होकर श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) को भी खूब छेड़ा।
यह पूरा मामला श्रीलंका की पहली पारी के 35वें ओवर के दौरान हुआ। मानव सुथार गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसके बाद धनंजय अगली गेंद खेलने के लिए कुछ समय लेने लगे। इसी बीच शॉर्ट लेग में खड़े सरफराज खान ने श्रीलंकाई कप्तान पर कमेंट करना शुरू कर दिया। Read More...
Sarfaraz Khan Dhananjaya De Silva Team India Sri Lanka IND Vs SL Colombo Test Human Suthar Rishabh Pant Dhruv Jurel Cricket News India Vs Sri Lanka 2nd Test
Related Cricket News for Ind vs sl - Tesst
VIDEO: Jadeja ने तोड़ा Pasindu Sooriyabandara का टेस्ट में पहला शतक लगाने का सपना, 80 रन पर ऐसे अपने जाल में फंसाया
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भारत को बेहद अहम सफलता दिलाई और श्रीलंका के सेट बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) को पवेलियन भेज दिया। सूरियाबंदारा अपने टेस्ट करियर के पहले शतक से महज 20 रन दूर थे, लेकिन जडेजा की एक गेंद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
By Ankit Rana • 2 months ago
IND vs SL: श्रीलंका पर मंडराया 'फॉलोऑन' का खतरा, भारत के 503 रन के जवाब में मेजबान टीम ने 265 रन पर खोए 8 विकेट
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक 8 विकेट गंवाकर 265 रन बना सकी है। यहां से उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन की दरकार है।
By IANS News • 2 months ago
VIDEO: Yashasvi Jaiswal ने स्लिप में लगाई फुल स्ट्रेच डाइव, Lahiru Udara का इस तरह लपका हैरतअंगेज कैच
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में भारत को श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत में ही सफलता मिल गई। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर लाहिरु उदारा (Lahiru Udara) के बल्ले का किनारा निकला, जिसे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने स्लिप में शानदार फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर सुरक्षित लपक लिया।
By Ankit Rana • 2 months ago
VIDEO: Dhruv Jurel ने कोलंबो में शतक ठोकते ही फिर दिखाया देशभक्ति वाला अंदाज, बाइसेप्स पर लिखा था ‘जय जवान जय किसान’
IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में सोमवार (24 अगस्त) को मैच के दूसरे दिन भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया।
By Ankit Rana • 2 months ago
IND vs SL: भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला, मेजबान टीम ने 8 रन पर गंवाए 2 विकेट
IND vs SL 2nd Test, Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन सोमवार (24 अगस्त) को भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी शुरू हुई, लेकिन मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
By Ankit Rana • 2 months ago
SL vs IND 2nd Test: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया है।
By IANS News • 2 months ago
किस्मत हो तो Devdutt Padikkal जैसी! दो बार मिला जीवनदान और फिर ठोक दिया शतक; देखें VIDEO
कोलंबो टेस्ट में Devdutt Padikkal को दो बड़े जीवनदान मिले। इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रनों की शतकीय पारी खेली और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
By Nishant Rawat • 2 months ago
Shubman Gill ने कोलंबो में 7 रन बनाते ही रचा इतिहास, तोड़ दिया महान Kapil Dev का बड़ा रिकॉर्ड
Shubman Gill ने Sri Lanka के खिलाफ Colombo Test में 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने Kapil Dev को पीछे छोड़कर भारत के लिए चौथे सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया।
By Nishant Rawat • 2 months ago
Yashasvi Jaiswal की हुई Asitha Fernando से लड़ाई, LIVE Match में आपस में भिड़े दोनों खिलाड़ी; देखें VIDEO
Colombo Test के पहले दिन Yashasvi Jaiswal और Asitha Fernando के बीच मैदान पर जमकर बहस हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब पहुंचे और धक्का-मुक्की तक हुई।
By Nishant Rawat • 2 months ago
IND vs SL: Ravindra Jadeja कोलंबो टेस्ट में उतरते ही रचेंगे इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले एशियाई खिलाड़ी
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए कोलंबो टेस्ट बेहद खास होने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही जडेजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 50 टेस्ट खेलने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।
By Ankit Rana • 2 months ago
Rishabh Pant के निशाने पर Brendon McCullum का बड़ा रिकॉर्ड, कोलंबो टेस्ट में कर सकते हैं ये कारनामा
IND vs SL 2nd Test: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) गॉल में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के बाद ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से सिर्फ सात छक्के दूर हैं।
By Ankit Rana • 2 months ago
IND vs SL: कोलंबो टेस्ट पर बारिश का साया, जानिए पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, गाले की तरह इस टेस्ट मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।
By IANS News • 2 months ago
इंग्लैंड की Headingley जीत से लेकर Joe Root और Mitchell Starc के इतिहास रचने तक; पढ़ें आज की Top Cricket News
इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया। वहीं Joe Root, Mitchell Starc और Kate Cross से जुड़ी बड़ी खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं।
By Nishant Rawat • 2 months ago
IND vs SL: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम में बदलाव, Kamil Mishara और Sahan Arachchige की हुई एंट्री
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिन्हालेज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रीलंका ने इस टेस्ट के लिए अपनी टीम में कामिल मिशारा (Kamil Mishara) और सहान अराचिगे (Sahan Arachchig) को शामिल किया है।
By Ankit Rana • 2 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement