India u19 vs pakistan u19 final: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Aaryavir Sehwag को पाकिस्तानी फील्डर ने मारी गेंद, फिर वीरू के बेटे ने घूरकर दिया ऐसा रिएक्शन
India U19 vs Pakistan U19: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते थे। अब उनके बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) भी क्रिकेट के मैदान पर अपने तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। शनिवार (14 नवंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आर्यवीर के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह घटना भारतीय पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई। आर्यवीर ने क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को लेग साइड की तरफ खेल दिया। हालांकि, गेंद को फील्डर की तरफ जाता देख उन्होंने रन लेने का इरादा बदल दिया और वापस अपनी क्रीज में लौटने लगे। इसी दौरान पाकिस्तानी फील्डर ने तेजी से गेंद उठाई और स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर निशाना लगाते हुए सीधा थ्रो कर दिया। लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने के बजाय सीधे आर्यवीर के हाथ पर जा लगी। Read More...
Related Cricket News for India u19 vs pakistan u19 final - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47