Joginder sharma prediction: Cricket News & Match Updates
'ज्यादा लंबे नहीं टिकेंगे गौतम गंभीर', धोनी के जिगरी दोस्त ने की भविष्यवाणी
भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका दौरे पर टी-20 सीरीज जीत के साथ की लेकिन वनडे सीरीज के दो मैच गुजरने के बाद ही उनके कुछ फैसलों को लेकर वो आलोचकों के निशाने पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे है और अब भारत को सीरीज में हार से बचने के लिए आखिरी मैच हर हालत में जीतना होगा। गंभीर की आलोचना के बीच उन्हें लेकर पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा की भविष्यवाणी सामने आई है।
गंभीर को लेकर तमाम सकारात्मक बातों के बावजूद, पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा आश्वस्त नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि 2027 में अपना अनुबंध समाप्त होने से पहले गंभीर राष्ट्रीय टीम से अलग हो जाएंगे। जोगिंदर ने कहा कि बाएं हाथ का ये पूर्व खिलाड़ी कुछ ऐसे फैसले लेता है जो दूसरों से मेल नहीं खाते और इससे विवाद पैदा होता है। 40 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पष्ट किया कि ये सिर्फ विराट कोहली की बात नहीं है, बल्कि गंभीर को अपने कार्यकाल के दौरान दूसरों से भी परेशानी हो सकती है। Read More...
Related Cricket News for Joginder sharma prediction - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47