Kapil dev: Cricket News & Match Updates
वर्ल्ड कप 2023 से पहले कपिल देव ने भारतीय टीम को दी चेतावनी, कहा- पूरी टीम को भुगतना पड़ेगा
दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने आगामी एशिया कप 2023 में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को पर्याप्त गेम समय मिलने के महत्व पर जोर दिया है। उनका मानना है कि भारत को वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपने खिलाड़ियों को आज़माना चाहिए क्योंकि कुछ क्रिकेटरों ने अपनी चोटों के कारण अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। नहीं तो पूरी टीम को भुगतना पड़ेगा। चोट से वापसी करने के बाद जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जबकि राहुल और अय्यर एशिया कप में वापसी करेंगे।
कपिल देव ने कहा कि, "आइडली प्रत्येक खिलाड़ी का टेस्ट किया जाना चाहिए। वर्ल्ड कप इतना करीब है लेकिन आपने अभी भी खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है? क्या होगा अगर वे वर्ल्ड कप के लिए जाएं और फिर घायल हो जाएं? पूरी टीम को नुकसान होगा। यहां, कम से कम उन्हें थोड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने और कुछ लय हासिल करने का मौका मिलेगा। सबसे खराब स्थिति यह है कि अगर वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ी फिर से घायल हो जाते हैं, तो यह उन खिलाड़ियों के साथ अन्याय होगा जो टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जो चोटिल खिलाड़ी वापस आये हैं उन्हें मौका दिये जाने की जरूरत है। अगर वे फिट रहे तो वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।" Read More...
Related Cricket News for Kapil dev - Tesst
IND vs WI: कपिल देव की टिप्पणी पर रवीन्द्र जडेजा की कड़ी प्रतिक्रिया
Such Comments Are Generally Made When Team Loses A Match: Jadeja Reacts To Kapil Dev's 'Arrogant' Remark
'मुझे नहीं लगता हमारी टीम में कोई घमंडी है', कपिल देव के कमेंट पर बोले रविंद्र जडेजा
எல்லோரும் 100% கொடுக்கவே உழைக்கிறார்கள் - கபில் தேவ் கருத்து ஜடேஜா பதிலடி!
ஐபிஎல் பெரிய விஷயம்தான், ஆனால் அது வீரர்களை கெடுத்துவிடுகிறது - கபில் தேவ்!
'एक कपिल देव के साथ आप वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते', टीम इंडिया को लगाई कपिल देव ने फटकार
கபில் தேவின் சாதனையை தகர்த்த ரவீந்திர ஜடேஜா!
கபில் தேவின் சாதனையை தகர்க்க காத்திருக்கும் ரவீந்திர ஜடேஜா!
நம்முடைய வீரர்கள் முழுமையாக தயாராக இருப்பார்கள் - கபில் தேவ்
कपिल देव ने की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी 2023 का वनडे वर्ल्ड कप
Ashes 2023: Moeen Ali Joins Test All-Rounders Club With 3,000 Runs And 200 Wickets
वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, पहला नाम जानकर हो जाएंगे दंग
ஹர்திக் பாண்டியாவை நினைத்தால் தான் பயமாகவுள்ளது - கபில் தேவ்!
1983 World Cup: 'They Did It First, Defied Expectations...': Tributes Pour In For India’s 1983 WC Winning Team On 40th Anniversary
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47