Kl rahul: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम का ऐलान, विकल्प विकेटकीपर के तौर पर इसे किया गया शामिल !
13 जनवरी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका सीरीज में आराम पर गए रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है, लेकिन पुणे में खेले गए आखिरी टी-20 मैच की अंतिम-11 का हिस्सा रहे संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने रविवार देर रात बयान जारी कर टीम चयन की जानकारी दी।
मोहम्मद शमी भी आराम के बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या भी टीम में होंगे, लेकिन रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में समय लगने के कारण वह टीम में आ नहीं सके। इसलिए शायद शिवम दुबे अपनी जगह बना पाने में सफल रहे। पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए में चुना गया था।
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है, "पांड्या की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया उम्मीद से ज्यादा समय ले रही है, इसलिए उन्हें इंडिया-ए से भी बाहर कर दिया गया है और उनके स्थान पर विजय शंकर को टीम में चुना गया है।"
भारतीय टीम ने संजू को लगातार तीन सीरीज में टीम में बनाए रखा और उसके बाद अंतिम 11 में एक मौका देने के बाद टीम से बाहर कर दिया। वह बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज का हिस्सा थे लेकिन अंतिम-11 में नहीं आ पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में उन्हें मौका मिला, जिसे वह भुना नहीं पाए और दो गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस मैच के बाद वह टीम से भी बाहर चले गए हैं।
भारत को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। शुरुआती दो मैच 24 और 26 जनवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाएंगे। 29 जनवरी को तीसरा टी-20 मैच हेमिल्टन के सेडन पार्क में होगा। 31 जनवरी को होने वाले चौथे मैच की मेजबानी वेलिंग्टन का वेस्टपेक स्टेडियम करेगा। बे ओवल मैदान पर पांचवां टी-20 दो फरवरी को खेला जाएगा।
टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर।
Related Cricket News for Kl rahul - Tesst
Competition between Dhawan, Rahul healthy, says Vikram Rathour
ICC ने जारी की ताजा टी-20 रैकिंग, विराट कोहली को हुआ फायदा, देखें टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट
KL Rahul retains 6th spot, Virat Kohli moves to 9 in ICC T20I Rankings
Pune T20I: India post target of 202 for Sri Lanka to chase
Ball wasn't in my court: Hardik Pandya on 'Koffee with Karan' row
I just enjoy batting with Rohit and Shikhar: KL Rahul
Srikkanth picks KL Rahul over Shikhar Dhawan for T20 World Cup squad
न्यू ईयर की पार्टी मनानें के लिए केएल राहुल पहुंचे अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड के पास !
IPL 2020 Auction: KL Rahul replaces Ashwin as captain of Kings XI Punjab
ये बना किंग्स इलेवन पंजाब का नया कप्तान, IPL नीलामी के बाद कोच अनिल कुंबले ने की घोषणा
INDvWI: रोहित-राहुल के बाद पंत-अय्यर ने खेली तूफानी पारी,टीम इंडिया ने बनाए 387/5
2nd ODI: Rohit Sharma,KL Rahul tons lead Indian carnage in Vizag
INDvWI: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 388 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, रोहित-राहुल ने ठोका शतक
KL Rahul looks to 'recharge' himself ahead of West Indies ODIs
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47