Match weather update: Cricket News & Match Updates
क्या IND W vs PAK W मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए बर्मिंघम में कैसा रहेगा मौसम
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला आज यानि रविवार, 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन स्टेडियम (बर्मिंघम) में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
ये मैच उसी मैदान पर खेला जाएगा जहां शुक्रवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच हुआ था। हालांकि मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो गया था, लेकिन दिन में पहले हुई बारिश के कारण आउटफील्ड धीमी हो गई थी। ऐसे में मौसम फिर से एक अहम भूमिका निभा सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच शुरू होने के तय समय यानी स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे) बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना सिर्फ़ 10% होगी। शाम को बारिश की संभावना बढ़ने की उम्मीद है, जो स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे के आसपास सबसे ज़्यादा हो सकती है। Read More...
Related Cricket News for Match weather update - Tesst
क्या RCB vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का हाल
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47