Mumbai indians captain
WATCH: इंद्रधनुष में दिखता है व्हाइट रंग' रोहित शर्मा का लॉजिक सुनकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है। पिछले सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी और इस सीजन भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं लग रही। मौजूदा सीजन में खेले गए 7 मुकाबलों में से रोहित शर्मा की टीम सिर्फ 3 जीत पाई है और बाकी चार में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आलम ये है कि आईपीएल 2023 का पहला हाफ खत्म होने के बाद मुंबई की टीम 8वें स्थान पर है।
मुंबई को अपना अगला मुकाबला रविवार (30 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। जिस दिन ये मैच है उसी दिन रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। वहीं, उनके बर्थडे से पहले मुंबई इंडियंस उनके कई मजेदार वीडियो भी शेयर कर रहा है। इसी कड़ में एक ताजा वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा इंद्रधनुष (Rainbow) के रंग बता रहे हैं और इस दौरान वो जब व्हाइट कलर भी बोल देते हैं तो सब हंसने लग जाते हैं।
Related Cricket News on Mumbai indians captain
-
IPL 2022: LSG Captain KL Rahul Fined For Slow Over Rate Against Mumbai Indians
MI vs LSG IPL 2022: Rahul marked his 100th IPL appearance with a swashbuckling century which set up their convincing 18-run win over Mumbai Indians ...
-
IPL 2020 ਵਿਚਾਲੇ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਅਦਲਾ-ਬਦਲੀ, ਇਹ ਹਨ Mid-Season Transfer ਦੇ ਨਿਯਮ
ਆਈਪੀਐਲ 2020 ਦਾ ਸੀਜਨ ਹੁਣ ਤੱਕ ਕਾਫ਼ੀ ਰੋਮਾਂਚਕ ਰਿਹਾ ਹੈ. ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਵੱਡੇ ਸਕੋਰ ਅਤੇ ਛੱਕੇ ਅਤੇ ਚੌਕੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਹਨ. ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮੈਚਾਂ ਵਿਚ ਹੁਣ ...
-
IPL के बीच में खिलाड़ियों के अदला-बदली को लेकर ये है Mid-Season Transfer के नियम
आईपीएल 2020 का टूर्नामेंट अभी तक काफी रोमांचक रहा है। इस दौरान कई बड़े स्कोर तथा छक्के और चौके लगे है। इसके अलावा अभी तक हुए मैचों में कुछ नए ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47