Mumbai indians practice session: Cricket News & Match Updates
'आईपीएल आगे बढ़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ लीग': काइल जैमीसन
आईएएनएस से खास बातचीत में काइल जैमीसन ने कहा, "अगले मैच में खेलने के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है, तो मुझे यकीन है कि नई गेंद संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि, जहां तक रोल क्लैरिटी की बात है तो पिछले 2 मैचों का हिस्सा नहीं होने की वजह से इस पर स्पष्टता नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों में लचीलापन होना चाहिए। आजकल शायद हर गेंदबाज ऐसा ही है।"
जैमीसन ने डीसी के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि मुकेश ने जिस बात का इशारा किया, हम सबकी अपनी ताकतें होती हैं और आप उसी पर टिके रहने की कोशिश कर रहे होते हैं। मुकेश ने पिछले मैच में इसे शानदार ढंग से किया। मुझे लगता है, जब लोग आपको बाउंड्री मार रहे होते हैं, तो दबाव में आना और बदलने की कोशिश करना और यह सोचना कि आपको कुछ अलग करना है, बहुत आसान होता है। यह लगभग कैरेक्टर की ताकत वाली बात है, लेकिन मैं बस वहीं टिके रहूंगा। मुझे पता है कि यही मेरी ताकत है। यह अलग बात है।" Read More...
Related Cricket News for Mumbai indians practice session - Tesst
WATCH: रोहित शर्मा का शार्दुल ठाकुर पर मजेदार तंज, बोले- 'क्या रे हीरो, अब आ रहा है?'
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47