Pakistan air strike
पाकिस्तान ने दिलाया राशिद खान को गुस्सा, एयर स्ट्राइक से काबुल में मचा हाहाकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में, पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एयर स्ट्राइक करते हुए एक अस्पताल को निशाना बनाया जिसमें कई आम नागरिकों की जान भी चली गई और ढाई सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की है।
हमले की खबरों के बाद, राशिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए अपना गुस्सा और दुख ज़ाहिर किया। अफ़गान अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात काबुल में एक पाकिस्तानी हवाई हमले ने 'उमर एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' को निशाना बनाया। अफगानिस्तान पर हुए इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस का आक्रोश देखने को मिल रहा है और फैंस अफगानिस्तान के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।
Related Cricket News on Pakistan air strike
-
पाकिस्तान पर भड़के राशिद खान, 3 क्रिकेटर्स की मौत पर भी जताया दुख
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। इस एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन स्थानीय क्रिकेट ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47