Rajiv kumar: Cricket News & Match Updates
IPL 2027: पंजाब किंग्स ने Rajiv Kumar को बनाया अपना नया फील्डिंग कोच
पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करते हुए झारखंड के पूर्व खिलाड़ी राजीव कुमार को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।
'आईएएनएस' ने 19 नवंबर को ही बताया था कि पंजाब किंग्स राजीव कुमार को फील्डिंग कोच और पारस म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच के रूप में शामिल करने पर विचार कर रही है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को पुष्टि की कि म्हाम्ब्रे उनके फास्ट-बॉलिंग कोच के रूप में टीम से जुड़ गए हैं।राजीव कुमार, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के जाने से खाली हुई जगह को भरेंगे, जबकि म्हाम्ब्रे ने जेम्स होप्स की जगह ली है। घरेलू क्रिकेट में झारखंड के साथ कोच के रूप में काम कर चुके राजीव, अब पंजाब किंग्स से जुड़ रहे हैं। इससे पहले वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में 2018 से 2026 तक फील्डिंग कोच रह चुके हैं। Read More...
Related Cricket News for Rajiv kumar - Tesst
IPL 2027: PBKS Bolster Support Staff By Appointing Rajiv Kumar As New Fielding Coach
CSK Part Ways With Strength And Conditioning Coach Greg King
IPL: Sridharan Sriram Appointed As Assistant Bowling Coach Of Chennai Super Kings
Sreesanth, Two Others Accused Of Committing Fraud By Kerala Police
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47