Team india
कप्तान विराट कोहली की धमाकेदार पारी के बावजूद भारत हारा, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
कप्तान विराट कोहली (85) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत को मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 12 रनों से हार मिली। भारत ने हालांकि इस हार के बावजूद तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वह कप्तान की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। इसका कारण यह रहा कि भारत की ओर सिर्फ कोहली ही चल सके। शिखर धवन ने 28 रन बनाते हुए कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की थी जबकि हार्दिक पांड्या (20) ने पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की।
कोहली ने अपनी 61 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। अंत में शार्दूल ठाकुर ने सात गेदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर भारत की नैया पार लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
Related Cricket News on Team india
-
टी नटराजन का फैन हुआ पाकिस्तान का ये दिग्गज खिलाड़ी, बताया नई गेंदबाजी सनसनी
तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) पर भारतीय टीम मैनेजमेंट जो भरोसा जताया उसपर वह खरे उतरे। नटराजन भारत की वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन खिलाड़ियों ...
-
धवन-कोहली के बाद हार्दिक पांड्या ने खेली तूफानी पारी, भारत ने 6 विकेट की जीत के साथ किया…
हार्दिक पांड्या बेशक गेंद से अपना योगदान नहीं दे पा रहे हों लेकिन बल्ले से वह टीम के लिए पूरी जान लगा रहे हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) पर रविवार ...
-
भारत की जीत के साथ कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा धोनी और रोहित का…
भारतीय टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों सीरीज में ...
-
संजू सैमसन ने खोला राज, बताया रविंद्र जडेजा जब बल्लेबाजी करके पवेलियन लौटे तो क्या हुआ था
भारतीय टीम बाएं हाथ के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की स्थिति को लेकर अभी ज्यादा कुछ बोल नहीं रही है। जडेजा को शुक्रवार को मनुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ...
-
रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, शार्दुल ठाकुर को मिली टीम में जगह
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को टीम में ...
-
IND vs AUS: गेंदबाजों के कहर से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 में 11 रनों से दी…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबेरा के मैदान पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हरा दिया। भारत द्वारा दिए ...
-
रविंद्र जडेजा ने तूफानी पारी से रचा इतिहास, तोड़ा एमएस धोनी का 8 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। जडेजा ने 191.30 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों ...
-
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स टेस्ट सीरीज से पहले बोले, भारतीय गेंदबाज खतरनाक साबित होंगे
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स (Joe Burns) ने गुरुवार को कहा कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान अनुभवी भारतीय गेंदबाजी ...
-
1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया,जानें संभावित प्लेइंग XI
तीसरे और आखिरी वनडे में सम्मानजनक जीत हासिल करने बाद भारतीय टीम शुक्रवार को मनुका ओवल मैदान से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। ऑस्ट्रेलिया ...
-
3rd वनडे : पांड्या,जडेजा और कोहली के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 303 रनों का लक्ष्य
कप्तान विराट कोहली (63) के बाद हार्दिक पांड्या (नाबाद 92) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 66) के बीच छठे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने बुधवार ...
-
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पूरे ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 औऱ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है। बतौर नेट गेंदबाज टीम के साथ गए तेज गेंदबाज इशान पोरेल हैमस्ट्रिंग इंजरी के ...
-
सिडनी में टीम इंडिया के खिलाफ बना अनोखा रिकॉर्ड, 978 मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हिस्सा ले रही भारतीय टीम (Team India) ने वनडे में वो अनचाहा रिकार्ड अपने नाम किया ...
-
हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी ना करने को लेकर खुद तोड़ी चुप्पी,बताया क्या है इसके पीछे की वजह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में 76 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेलने वाले भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शुक्रवार को कहा कि पिता बनने के ...
-
विराट कोहली पहली वनडे में मिली हार के बाद भड़के, फील्डरों और गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुक्रवार को पहले वनडे मैच में ही खराब प्रदर्शन के कारण 66 रनों से हार मिली। हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने फील्डरों ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47