Vamshhi krrishna: Cricket News & Match Updates
आंध्र के वामसी ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए लगाया तूफानी शतक, युवराज- शास्त्री की बराबरी की, देखें Video
आंध्र प्रदेश के सलामी बल्लेबाज वामसी कृष्णा (Vamshhi Krrishna) ने मौजूदा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले भारत की तरफ से रवि शास्त्री और युवराज सिंह ने भी एक ओवर में छह छक्के लगाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज वामसी ने कडप्पा में अपनी 110 रन की तेज पारी के दौरान रेलवे के लेग स्पिनर दमनदीप सिंह के ओवर में छह छक्के लगाए। उन्होंने 64 गेंद में शतक जड़ा।
वामसी ने अपनी इस शतकीय पारी में 10 छक्के और 9 चौके लगाए। उनकी इस तूफानी पारी की मदद से आंध्र प्रदेश 378 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं रेलवे ने अपनी पहली पारी 865/9 के विशाल स्कोर पर घोषित की। कृष्णा ने दमनदीप की पहली गेंद पर स्लॉग स्वीप लगाते हुए छक्का जड़ दिया। इसके बाद, उन्होंने दूसरी गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्के मार दिया। तीसरी गेंद का भी यही हश्र हुआ क्योंकि इसे मिडविकेट सीमा के पार एक और छक्के के लिए भेज दिया गया। चौथी गेंद को भी छक्के के लिए भेज दिया। वहीं पांचवीं गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर कृष्णा ने बैकफुट से खेला और मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। Read More...
Related Cricket News for Vamshhi krrishna - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47