Virat kohli 3 fours
Advertisement
VIDEO: लौट आया पुराना विराट, पहले ही ओवर में जेनसन को मारे 3 चौके
By
Shubham Sharma
June 29, 2024 • 21:38 PM View: 640
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि साउथ अफ्रीका को अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए 177 रन बनाने होंगे। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में विराट कोहली ने अहम योगदान दिया। विराट ने आउट होने से पहले 59 गेंदों में 76 रन बनाए।
अगर भारतीय टीम शुरुआत में विकेट ना गंवाती तो विराट कोहली शतक भी बना सकते थे लेकिन रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का विकेट एक ही ओवर में गिर गया जिसके बाद विराट कोहली ने एंकर की भूमिका निभाई। इससे पहले विराट ने पारी के पहले ही ओवर में तूफानी शुरुआत करते हुए मार्को जेनसन को तीन चौके मारे।
Advertisement
Related Cricket News on Virat kohli 3 fours
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement