Virat kohli: Cricket News & Match Updates
गेंदबाजों के परफॉर्मेंस से खुश हुए विराट कोहली, कही दिल जीतने वाली बात
इंदौर, 16 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा है कि उनके गेंदबाजों में वो काबिलियत है कि वह किसी भी विकेट को अच्छा साबित कर सकते हैं।
भारत ने यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हरा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने दोनों पारियों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों के नाक में दम कर रखा था।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या कहना है। पूरी टीम ने एकतरफा प्रदर्शन किया। टीम बेशक शानदार खेल रही है। मैं वो नहीं कह सकता, जो लोग टीवी पर नहीं देख रहे हैं।"
मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को ज्यादा टिकने नहीं दिया।
कोहली ने इन तीनों के बारे में कहा, "यह खिलाड़ी अपने खेल के शीर्ष पर हैं। जब यह लोग गेंदबाजी करते हैं तो ऐसा लगता है कि पिच अच्छी है। जसप्रीत टीम में नहीं है, लेकिन यह किसी भी कप्तान के लिए बेहतरीन संयोजन है। किसी भी टीम में इस तरह का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होना शानदार है।"
भारत की इस जीत में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का भी अहम योगदान रहा है जिन्होंने इस मैच में 243 रनों की पारी खेली।
कोहली ने मयंक की तारीफ करते हुए कहा, "मानसिकता साफ है, जब आप एक युवा खिलाड़ी को बल्लेबाजी के लिए आते हुए देखते हो, टेस्ट में मुझे पता है कि इस तरह की बड़ी पारियां खेलने में कितना समय लगता है। एक सीनियर बल्लेबाज के तौर पर यह जरूरी है कि आप उन्हें खेलने दें। मैं चाहता हूं कि यह लोग वो गलतियां नहीं करें जो मैंने की थी।" Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
'Virat Kohli must be fast becoming India's best ever skipper'
Virat Kohli goes past Dhoni, Azhar & Ganguly to register most innings wins
Our bowlers make any pitch look good: Virat Kohli
पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को हराया, कप्तान के तौर पर विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
Skipper Virat Kohli pushes Mayank Agarwal on to score double ton
विराट कोहली 0 पर हुए आउट, भारत की सरजमीं पर तीसरी बार हुआ ये अनचाहा कारनामा
8 महान क्रिकेटर जो अपने खेल के साथ-साथ अंधविश्वास के लिए भी रहे मशहूर
1st Test: Shami, Pujara flatten B'desh as India boss opening day
WATCH: विराट कोहली ने बाल दिवस पर हर माता-पिता को दिया ये खास संदेश
कप्तान विराट कोहली ने कहा, हमारे तेज गेंदबाज वर्ल्ड में बेस्ट
मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से बेक लेकर मैक्सवेल ने शानदार उदाहरण दिया: विराट कोहली
Our fast bowlers best in the world: Virat Kohli
IND vs BAN: कप्तान विराट कोहली ने बताया,डे-नाइट टेस्ट मैच में कौन निभाएगा अहम भूमिका
कल भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर में शुरू होगा पहला टेस्ट,देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47