Western australia
Marsh Cup 2022: फाइनल मैच में हिल्टन कार्टराइट ने पकड़ा सुपरमैन कैच, पलट दिया मैच का रिजल्ट, देखें VIDEO
Marsh Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार को घरेलू टूर्नामेंट मार्श कप (Marsh Cup Final) का रोमांचक फाइनल मैच खेला गया था, जिसे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) ने 18 रनों के अंतर से जीत लिया है। इस मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब न्यू साउथ वेल्स की टीम मैच में काफी आगे नज़र आ रही थी, लेकिन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हिल्टन कार्टराइट (Hilton Cartwright) ने हवा में डाइव लगाकार एक ऐसा शानदार कैच लपका, जिसने मैच का रिजल्ट ही बदल कर रख दिया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फाइनल मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के सामने जीत के लिए 226 रनों का टारगेट रखा। इस रोमांचक मैच में न्यू साउथ वेल्स की बैटिंग के दौरान एक मोड़ ऐसा आया जब पिच पर वेल्स के लिए दो सेट बैटर बल्लेबाजी कर रहे थे और आखिरी 6 ओवरों में सिर्फ 22 रनों की ही जरूरत थी, लेकिन तभी हिल्टन कार्टराइट ने बॉउंड्री पर सुपरमैन अंदाज में हैरतअंगेज कैच लपका और अपनी टीम के लिए जीत की कहानी लिख डाली।
Related Cricket News on Western australia
-
WACA Chief Reckons Perth Has A '50-50' Chance To Host The Ashes Test
The Ashes finale scheduled for January 14, 2022, at the Perth Stadium is doubtful due to Western Australia (WA) state's strict Covid-19 policies. Western Australia Cricket Association chief execut ...
-
एशेज़ सीरीज का अंतिम टेस्ट पर्थ में होने की संभावना
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) क्रिकेट की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज ने शनिवार को कहा है कि पर्थ में 14 जनवरी से होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट की मेजबानी करने ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47