Wicketkeeping practice
Advertisement
'धोनी ने 8-9 साल बाद छोड़ दी विकेटकीपिंग प्रैक्टिस..', टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच ने किया दिलचस्प खुलासा
By
Ankit Rana
August 24, 2025 • 21:49 PM View: 1253
भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर उनके फैंस जरूर चौंक जाएंगे। भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने धोनी की ट्रेनिंग रूटीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा बताता है कि धोनी किस तरह से अपने अंदाज में बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग नजर आते थे। उनकी यह आदत आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी का नाम आते ही दिमाग में सिर्फ कप्तान कूल ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे स्मार्ट विकेटकीपर की भी छवि सामने आ जाती है। बिजली जैसी तेजी से स्टंपिंग करना हो या फिर नामुमकिन लगने वाला कैच पकड़ना, धोनी हर बार सबको हैरान कर देते थे।
Advertisement
Related Cricket News on Wicketkeeping practice
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement