Yash dayal news
क्या RCB ने कर दिया है यश दयाल को IPL 2026 से बाहर? पेसर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तैयारियों पूरे ज़ोरों पर हैं लेकिन टीम के ट्रेनिंग सेशन से बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल नदारद हैं। इस समय हर आरसीबी फैन यही जानना चाहता है कि आखिरकार यश दयाल कहां हैं और क्या वो आईपीएल 2026 में खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश दयाल का इस सीजन आईपीएल खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ट्रेनिंग सेशन और प्रमोशनल मटीरियल में बिल्कुल नजर नहीं आए हैं।
दयाल ट्रेनिंग में नहीं दिखे, यहां तक ठीक था लेकिन जब लोगों ने देखा कि उत्तर प्रदेश के इस तेज़ गेंदबाज़ को टीम बस पर बनी ग्राफ़िटी से भी हटा दिया गया है तो ये अफवाहें जोर पकड़ने लगी कि शायद उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की पहली खिताबी जीत के बाद से दयाल किसी भी मुकाबले में नहीं दिखे हैं। उस जीत के बाद से वह पूरी तरह से खेल से दूर हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू सीज़न में भी हिस्सा नहीं लिया।
Related Cricket News on Yash dayal news
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यश दयाल की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरसीबी के क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यश दयाल पर एक लड़की ने शारीरिक और मानसिक शोषण ...
-
यौन शोषण के आरोपों पर यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी, FIR को किया इलाहाबाद हाईकोर्ट में चैलेंज
आरसीबी के स्टार क्रिकेटर यश दयाल ने आखिरकार उन पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और एफआईआर को चैलेंज देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा ...
-
यश दयाल के खिलाफ हुई FIR, यौन उत्पीड़न के केस में हो सकती है 10 साल की सज़ा
आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अगर आरोप ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47