Ben stokes: Cricket News & Match Updates
2 साल बाद मोईन अली की धमाकेदार वापसी, खतरानक ट्रैविस हेड का किया शिकार, देंखे वीडियो
एशेज 2023 की शुरुआत से कुछ दिन पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया था और इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध कराया था। इसके बाद जब वो पहली पारी में बल्लेबाजी करने आये तो काफी आक्रामक नजर आये। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जब वो गेंदबाजी करने आये तो उन्होंने अपनी स्पिन का जलवा दिखाते हुए फॉर्म में चल रहे ट्रैविस हेड को अपना शिकार बनाया।
46वां ओवर करने आये मोईन ने हेड को तीसरी गेंद तेज और स्टंप पर डाली। हेड ने इस पर आगे बढ़ते हुए लेग साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और मिडविकेट पर खड़े जैक क्रॉली ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। हेड ने इस मैच में 63 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली हेड पिछले काफी समय से शानदार फॉर्म में चल रहे है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक भी बनाया था। हालांकि आज वो मोईन की फिरकी में उलझ गए। मोईन ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। Read More...
Related Cricket News for Ben stokes - Tesst
स्टोक्स ने शानदार गेंद डालते हुए स्मिथ को किया LBW आउट, भौंचक्का रह गया बल्लेबाज, देखें वीडियो
ஸ்டோக்ஸின் முடிவில் எந்த ஆச்சரியமும் இல்லை - ஜானி பேர்ஸ்டோவ்!
ENG vs AUS: हद करते हो बेन स्टोक्स, पहले दिन ही कर दी पारी घोषित; फैंस के भी उड़े होश
रुट के नाबाद शतक की मदद से ENG ने पहले दिन 393/8 पर पारी घोषित की, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0
जो रूट ने किया बोलैंड के साथ खिलवाड़, मार दिया रिवर्स स्कूप खेलते हुए छक्का, देखें वीडियो
एशेज 2023: काली पट्टी बांधकर क्यों खेलने उतरी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें?, वजह जानकर आपकी आँखों में आ जाएंगे आंसू
The Ashes: स्टोक्स ने कहा, एशेज के लिए ब्रॉड के चयन में वार्नर फैक्टर
टेस्ट नहीं टी20, एशेज 2023 की पहली गेंद पर क्रॉली ने जड़ा चौका; दांत दिखाकर हंसें इंग्लिश खिलाड़ी
'Like R. Ashwin Against Me': Stokes Reveals Warner Factor In Broad's Selection For Ashes Opener
எதிரணி எதுவாக இருந்தாலும் எங்களுடைய பாஸ்பால் ஆட்டமுறை தொடரும் - பென் ஸ்டோக்ஸ்!
ऑस्ट्रेलिया को सबक सिखाने को तैयार हैं बेन स्टोक्स, नेट्स में इंग्लिश गेंदबाज़ों को रहे हैं डरा; देखें VIDEO
Ben Stokes Vows No Let-Up In Attacking Approach During Ashes
Ashes 2023: टिम पेन ने पिच को लेकर इंग्लैंड पर कसा तंज, कहा- मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाएगा
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के अति-आक्रामक ²ष्टिकोण की होगी कड़ी परीक्षा
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47