Chris jordan hatrick: Cricket News & Match Updates
T20 WC 2024: जॉर्डन और कप्तान बटलर के दम पर ENG ने USA को 10 विकेट से रौंदते हुए सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 49वें मैच में इंग्लैंड ने क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) की हैट्रिक और जोस बटलर (Jos Buttler) के तूफानी अर्धशतक की मदद से USA को 10 विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपनी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी है। वहीं USA टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए सुपर 8 के इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए USA की पूरी टीम 18.5 ओवर में 115 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(24) रन नितीश कुमार के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा कोरी एंडरसन ने 29(28) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। हरमीत सिंह ने 21(17) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। जॉर्डन ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। सारे विकेट एक ही ओवर आये जिसमें हैट्रिक शामिल है। आदिल रशीद और सैम करन ने एक-एक विकेट अपनी झोली में डाला। लियाम लिविंगस्टोन और रीस टॉप्ली एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। Read More...
Related Cricket News for Chris jordan hatrick - Tesst
T20 WC 2024: नेत्रावलकर की गेंद पर बटलर ने मारा 104 मीटर का मॉन्स्टर छक्का, तोड़ दिया सोलर पैनल का शीशा, देखें Video
T20 WC 2024: இங்கிலாந்து அணிக்காக வரலாற்று சாதனை படைத்த கிறிஸ் ஜோர்டன்!
जॉर्डन ने इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम, ENG के लिए T20 WC में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले गेंदबाज
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47