Advertisement
Advertisement
Advertisement

David johnson

मेंटल हेल्थ को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, कहा- मुझे खुद पर शर्म आने लगी थी
Image Source: Google
Advertisement

मेंटल हेल्थ को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, कहा- मुझे खुद पर शर्म आने लगी थी

By Nitesh Pratap August 20, 2024 • 20:09 PM View: 357

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने हाल ही में मेंटल हेल्थ पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 2011 में जब वो मेंटल हेल्थ से गुजर रहे थे की उन्हें खुद पर शर्म आ रही थी और उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या करना है। हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन और ग्राहम थोर्प का वर्षों तक डिप्रेशन से पीड़ित रहने के बाद दुखद निधन हो गया।

उथप्पा ने कहा कि, "हम डिप्रेशन और आत्महत्या के बारे में बात करने जा रहे हैं। हमने हाल ही में भारत के ग्राहम थोर्प और डेविड जॉनसन के बारे में सुना। वीबी चंद्र शेखर सर जो सीएसके की चट्टान थे। मैं भी वहां गया हूं। यह कोई सुंदर जर्नी नहीं है। यह कमजोर करने वाला है। आपको ऐसा लगता है जैसे आप उन लोगों के लिए बोझ हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं। यह चुनौतीपूर्ण है। आपको ऐसा महसूस होता है कि आप कम मूल्यवान हैं।"

Advertisement

Related Cricket News on David johnson