Explosive batting
पूरन ने दिखाया टी20 का असली जलवा – 6 चौके, 6 छक्के और फिफ्टी पूरी
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बार फिर अपनी ताकतवर बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट का असली जलवा दिखाया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरन ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 70 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी यह पारी SRH के गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। हालांकि, जब ऐसा लग रहा था कि वह मैच को एकतरफा बना देंगे, तब कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें LBW कर पवेलियन भेज दिया।
लखनऊ की टीम को 191 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करना था, लेकिन शुरुआत में ही एडेन मार्करम (1) के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई थी। हालांकि, उसके बाद क्रीज पर उतरे निकोलस पूरन ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने पहली ही कुछ गेंदों में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। मोहम्मद शमी और सिमरजीत सिंह जैसे गेंदबाजों पर पूरन ने बेहतरीन शॉट लगाए और पावरप्ले में ही LSG का स्कोर 77/1 पहुंचा दिया।
Related Cricket News on Explosive batting
-
श्रेयस-शशांक-प्रियांश का तूफान, पंजाब किंग्स ने गुजरात को दिया 244 रन का विशाल लक्ष्य
आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बना दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर ...
-
WATCH: गुजरात की फील्डिंग चूक बनी बड़ी गलती, प्रियंश आर्या ने बरपाया कहर
पंजाब के ओपनर प्रियंश आर्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में चूके और गेंद हवा में चली गई। आसान कैच लग रहा था, लेकिन मिड-ऑफ पर खड़े अर्शद खान और ...
-
VIDEO: नई दिल्ली, नया कप्तान और अब नया हीरो—मैकगर्क ने मचाया गदर 37 गेंदों में ठोकी ताबड़तोड़ सेंचुरी
दिल्ली कैपिटल्स के इन्ट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में फ्रेजर मैकगर्क ने बल्ले से आग उगल दी। उन्होंने महज 37 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी और अंत तक 39 गेंदों में नाबाद ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47