Gautam adani
क्या गौतम अडाणी बनेंगे गुजरात टाइटंस के मालिक ? IPL 2025 से पहले आ सकती है बड़ी न्यूज़
आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस फ्रेंचाईजी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सबकुछ सही रहा तो इस फ्रेंचाईजी को आईपीएल 2025 से पहले अडाणी ग्रुप या टौरेंट ग्रुप खरीद सकता है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात टाइटंस की मालिकाना कंपनी सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स गुजरात टाइटन्स में नियंत्रक हिस्सेदारी को बेचने के लिए अडानी ग्रुप और टोरेंट ग्रुप के साथ चर्चा कर रही है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सीवीसी आईपीएल फ्रेंचाइजी में बहुमत हिस्सेदारी बेचने को तैयार है, जबकि वो अल्पमत हिस्सेदारी अपने पास रखना चाहती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा निर्धारित लॉक-इन अवधि, जो नई टीमों को हिस्सेदारी बेचने से रोकती है, फरवरी 2025 में समाप्त होगी। तीन साल पुरानी इस फ्रेंचाइजी की कीमत 1 बिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच हो सकती है।
Related Cricket News on Gautam adani
கிரிக்கெட் உடனுக்குடன்
அதிகம் பார்க்கப்பட்டவை
இன்றைய கிரிக்கெட் கேலரி
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2024 07:47
-
- 16 Mar 2024 07:24