Nzc update
Advertisement
न्यूजीलैंड को लगा 440 वोल्ट का झटका, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 से कैप्टन हुआ बाहर
By
Shubham Sharma
April 27, 2026 • 13:27 PM View: 229
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले एक बड़ा झटका लग चुका है। कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम पहले मैच से बाहर हो गए हैं और उनके बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने निक केली को अपना कप्तान नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लैथम की चोट के बारे में एक अपडेट जारी करते हुए बताया कि केली पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे।
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को ट्रेनिंग के दौरान लैथम के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। उनके अंगूठे के नाखून के नीचे गहरा कट लग गया है, जिसके कारण वो पहला टी-20I मैच नहीं खेल पाएंगे।
Advertisement
Related Cricket News on Nzc update
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement