Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : जाफर के दोहरे शतक से मजबूत विदर्भ
नागपुर, 17 जनवरी - दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर (206) के बेहतरीन दोहरे शतक और रामास्वामी संजय (141) की पारियों की बदौलत मौजूदा विजेता विदर्भ ने राणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने छह विकेट के नुकसान पर 559 रन बना लिए हैं और उत्तराखंड पर 204 रनों की बढ़त ले ली है। उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 355 रन बनाए थे।
विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे दिन मेजबान टीम ने एक विकेट के नुकसान 260 रनों के साथ शुरुआत की थी। संजय अपनी पारी में 29 रन जोड़कर आउट हो गए। उन्हें धनराज शर्मा ने 349 के कुल स्कोर पर आउट किया।
उनके जाने के बाद मेजबान टीम ने गणेश सतीश (0), मोहित काले (7) के रूप में दो विकेट जल्दी खो दिए।
जाफर को इसके बाद अक्षय वाडकर (98) का साथ मिला और दोनों टीम का स्कोर 438 तक पहुंचाया। यहां जाफर दोहरा शतक पूरा करने के बाद मयंक मिश्रा का शिकार बने। जाफर ने अपनी बेहतरीन पारी में 296 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके मारे। मयंक ने वाडकर को शतक पूरा नहीं करने दिया और 553 रनों के कुल स्कोर पर उन्हें पवेलियन भेज दिया।
दिन का खेल खत्म होने तक आदित्य सरवाते 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ अक्षय वघारे तीन रन बनाकर विकेट पर मौजूद हैं। Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
बेसिल थम्पी की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में केरल
रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण का आगाज इस दिन से होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन ने रणजी ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, 44 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया
RANJI TROPHY: रेलवे ने महाराष्ट्र को पारी और 58 रनों से दी मात,ये दो बने जीत के हीरो
RANJI TROPHY: राजस्थान ने त्रिपुरा को पारी एवं 77 रनों से रौंदा,इन दो गेंदबाजों ने झटके 5-5 विकेट
रणजी ट्रॉफी: राजस्थान ने त्रिपुरा को 35 रनों पर किया ढेर,इस गेंदबाज ने झटके 5 विकेट
रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने महाराष्ट्र को पारी और 130 रनों से हराया,ये बने जीत के हीरो
रणजी ट्रॉफी : पंजाब, विदर्भ, जम्मू एवं कश्मीर की शानदार जीत
Ranji Trophy: UP, Puducherry register big wins
रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 110 रनों पर किया ढेर,इस खिलाड़ी ने झटके 7 विकेट
Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को पारी और 384 रनों से रौंदा,ये 3 बने जीत के हीरो
Ranji Trophy: मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 112 रन से हराया, ये बने जीत के हीरो
Ranji Trophy: गोवा ने असम को 175 रन पर समेटा, लक्ष्य गर्ग ने झटके 5 विकेट
रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की हुई जीत, इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47