Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 87 रनों से दी शिकस्त, यह खिलाड़ी बना मैच का हीरो
8 दिसंबर। कमलेश मकवान और धर्मेद्रसिंह जड़ेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर सौराष्ट्र ने यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच के तीसरे दिन शनिवार को कर्नाटक को 87 रन से हरा दिया। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 316 रन का स्कोर खड़ा किया था और फिर उसने कर्नाटक को उसकी पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट कर 99 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड
हालांकि सौराष्ट्र की टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 79 रन पर ढेर हो गई और इस तरह कनार्टक को जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन कर्नाटक की टीम 36.5 ओवर में 91 पर ढेर हो गई और उसे 87 रन से हार का सामना करना पड़ा।
सौराष्ट्र की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह 19 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। सौराष्ट्र के तीन मैच ड्रॉ रहे थे। वहीं, कर्नाटक को चार मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। टीम के दो मैच ड्रॉ रहे हैं जबकि उसने एक जीता है और अब वह 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। देखें पूरा स्कोरकार्ड
कर्नाटक के लिए उसकी दूसरी पारी में करुण नायर ने सर्वाधिक 30, श्रेयस गोपाल ने 27 और पवन देशपांडे ने नाबाद 13 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों तक भी नहीं पहुंच पाए। सौराष्ट्र की ओर से कमलेश मकवान ने पांच और धर्मेद्रसिंह जडेजा ने चार विकेट हासिल किए।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
भारतीय क्रिकेटर अजय रोहेरा ने तोड़ा 24 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड,फर्स्ट क्लास डेब्यू पर खेली सबसे बड़ी पारी
रणजी ट्रॉफी में अजय रोहेरा का दोहरा शतक, मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिती में
रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ राजस्थान के इस बल्लेबाज ने शतक जमाकर टीम को पहुंचा मजबूत स्थिती में
RANJI TROPHY: रिकी भुई ने अकेले दम पर आंध्र प्रदेश को संभाला,गौतम गंभीर की टीम के खिलाफ जड़ा शतक
रणजी ट्रॉफी : देसाई, जयदेव शाह ने गुजरात को ड्रॉ पर रोका
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने गोवा को 143 रन से करारी शिकस्त दी
रणजी ट्रॉफी : दिल्ली-हैदराबाद का मैच ड्रॉ
रणजी ट्रॉफी : प्लेट ग्रुप में मेघालय, उत्तराखंड ने जीत दर्ज की
Ranji Trophy: J&K taste first win, Uttarakhand thrash Sikkim in Round 3
रणजी ट्रॉफी : मजबूत बढ़त की ओर पंजाब
रणजी ट्रॉफी : पांचाल के शतक से मजबूत गुजरात
Ranji Trophy: Kerala thrash Bengal by 9 wickets in Round 3
रणजी ट्रॉफी : तनम्य, तेजा के शतकों से मजबूत हैदराबाद
रणजी ट्रॉफी : पहली पारी में विदर्भ का विशाल स्कोर
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47