Rare feat
Dhruv Jurel ने रचा इतिहास, India A के लिए खेलते हुए ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़
बेंगलुरु में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए के विकेटकीपर-बैटर ध्रुव जुरेल ने दोनों पारियों में शतक लगाकर बड़ा इतिहास रच दिया। वे नमन ओझा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एक ही अनऑफिशियल टेस्ट में दो शतक जड़े। उनकी यह पारी न सिर्फ टीम को मजबूत लीड दिलाने में अहम रही, बल्कि सीनियर टेस्ट टीम में जगह को लेकर भी बड़ी दावेदारी पेश कर गई।
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर इंडिया ए के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने शनिवार, 8 नवंबर को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ जबरदस्त पारी खेलते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक ठोके और इस तरह नमन ओझा के दुर्लभ कारनामे की बराबरी की। इससे पहले ओझा ने जुलाई 2014 में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 219* और 101* रन बनाए थे।
Related Cricket News on Rare feat
-
Ravindra Jadeja के पास होगा इतिहास रचने का मौका, कर सकते हैं ऐसा कारनामा जो अभी तक दुनिया…
रवींद्र जडेजा एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले ओवल टेस्ट में वह एक नया इतिहास रच ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47