Rohit sharma test retirement: Cricket News & Match Updates
क्या मेलबर्न टेस्ट के बाद रिटायर हो जाएंगे रोहित शर्मा? रिपोर्ट ने मचाई सनसनी
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा इस समय मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है और बल्ले से भी वो रन बनाने में नाकाम रहे हैं। पहला टेस्ट मैच मिस करने के बाद वो एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के साथ जुड़े और सिर्फ 3 और 6 रन बना पाए। इसके बाद ब्रिसबेन में अगले मैच में भी वो 10 रन बनाकर आउट हो गए।
अब मेलबर्न में भी रोहित का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वो 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बन गए। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 4 पारियों में सिर्फ़ 22 रन बनाए हैं। यही कारण है कि अब रोहित की रिटायरमेंट को लेकर भी बातें बोली जा रही हैं और कई दिग्गजों का मानना है कि वो भी इसी दौरे पर रिटायर हो सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma test retirement - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47