Shreyas iyer: Cricket News & Match Updates
कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा इस कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहुंची प्लेऑफ में
नई दिल्ली, 5 मई| दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि ऐटिट्यूड में बदलाव और चीजों को आसान रखने के कारण ही उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर पाई है।
इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली ने शनिवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर आखिरी ग्रुप गेम में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त दी।
मैच के बाद अय्यर ने कहा, "पिछले साल के मुकाबले इस साल हमारे खिलाड़ी अधिक खुल गए हैं और सपोर्ट स्टाफ ने भी हमें खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी दी है। हम चीजों को भी आसान रख रहे हैं जिससे मदद मिली है।"
उन्होंने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शिखर धवन और अमित मिश्रा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की भी सराहना की।
अय्यर ने कहा, "उनका हमारे आसपास रहना बहुत शानदार रहा क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। उनके दिमाग को पढ़ने और मैच के दौरान उनसे जानकारी लेने से हम युवा खिलाड़ियों को बहुत मदद मिली है। शिखर के कारण हम कई मैच जीते हैं, वह काफी मजाक करते हैं और मुझे उनके साथ मजा आता है।"
उन्होंने कहा, "मिशी (अमित मिश्रा) भाई के साथ मुझे रहना होता है और कहना होता है कि वह खुद पर भरोसा रखें क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है। यह कठिन नहीं है क्योंकि मैं उनके साथ पांच वर्षो से खेल रहा हूं। वह अनुभवी हैं फिर भी मेरी बात सुनते हैं।" दिल्ली की टीम 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। Read More...
Related Cricket News for Shreyas iyer - Tesst
Shreyas Iyer plays it cool with fans on social media
Defeat to CSK reality check for us,says Delhi Captain captain Shreyas Iyer
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बोले, आगामी मैचों में भी ऐसे ही खेलेंगे
Happy with the underdog tag, says Delhi Capitals captain Shreyas Iyer
Dhawan, Iyer help Delhi Capitals post 187/5 against RCB
Aim to win at least two of remaining three games: Shreyas Iyer
Dhawan's fearless cricket helping us: DC captain Shreyas Iyer
IPL 2019: कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को दिया दिल्ली कैपिटल्स के धमाकेदार प्रदर्शन का श्रेय
Mumbai Indians outplayed us in all departments: Shreyas Iyer
We believe the IPL title is never too far,says Shreyas Iyer
IPL में कप्तानी डेब्यू पर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
Shreyas Iyer happy with his job as Delhi Capitals skipper
IPL 2019: Clinical Delhi Capitals ensure RCB remain winless
I am speechless,Kings XI Punjab outplayed us,says Shreyas Iyer
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47