Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने पूरा किया हार का चौका, मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता रोमांचक मैच
आईपीएल 2023 के 16वें मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अर्धशतक और पीयूष चावला (Piyush Chawla) के 3 विकेट की मदद से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की टूर्नामेंट में पिछले 3 मैचों में पहली जीत है। दिल्ली अभी भी पहली जीत की तलाश में है। उन्होंने अभी तक 4 मैच खेले है और सभी में हार मिली है। आपको बता दे कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई ने रिले मेरेडिथ की जगह टिम डेविड को खिलाया। वहीं दिल्ली ने पृथ्वी शॉ की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश कुमार को खिलाया।
दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 172 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने मात्र 25 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने वॉर्नर के साथ तेजी से छठे विकेट के लिए 67(35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए। वहीं 2 विकेट रिले मेरेडिथ और एक विकेट ऋतिक शौकीन ने लिया। Read More...
Related Cricket News for Delhi capitals - Tesst
रोहित शर्मा ने दिखाया हिटमैन रूप,नॉर्खिया की 147.3 KMPH की गेंद पर जड़ा जबरदस्त छक्का, देखें VIDEO
VIDEO:डेविड वॉर्नर ने हीरोपंती दिखाकर की दाएं हाथ से बल्लेबाजी,30 गज का घेरा पार नहीं कर पाई गेंद
4 मैच में 34 रन, पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो जारी, फैंस ने ट्विटर पर ऐसे उड़ाया मजाक
நீண்ட நாள் காதலியை கரம் பிடித்த மிட்செல் மார்ஷ்!
IPL 2023, DC vs MI Dream11 Team: David Warner or Rohit Sharma? Check Fantasy XI
தயவுசெய்து ஐபிஎல் க்கு விளையாட வர வேண்டாம் - வார்னருக்கு எச்சரிக்கை கொடுத்த சேவாக்!
IPL 2023: Need To Do Some More Soul-searching As A Group, Says Ponting After DC's Third Defeat
IPL 2023: Openers, Bowlers Help Rajasthan Royals Crush Delhi Capitals By 57 Runs (ld)
बटलर-जायसवाल के अर्धशतकों और बोल्ट की शानदार गेंदबाजी की मदद से राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया
IPL 2023: Jaiswal, Buttler, Hetmyer Propel Rajasthan Royals To 199/4 Against Delhi Capitals
राजस्थान ने दिल्ली को दिया 200 का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
IPL 2023: Changes Galore As Delhi Capitals Win Toss, Elect To Bowl First Against Rajasthan Royals
Delhi Capitals Open Their First Cricket Academy In The Northeast
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47