Indian cricket team
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में भारत का किया व्हाइटवॉश, कोहली की कप्तानी रही फ्लॉप !
11 फरवरी। न्यूजीलैंड ने यहां बे ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। भारत ने लोकेश राहुल (112) के करियर के पांचवें शतक की बदौलत सात विकेट पर 296 रन का स्कोर बनाया, जिसे न्यूजीलैंड ने 17 गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को 14 साल बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।
भारत से मिले 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (66) और हेनरी निकोलस (80) ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की शतकीय साझेदारी करके कीवी टीम को शानदार शुरुआत दी।
इसी बीच, युजवेंद्र चहल ने गुप्टिल को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। गुप्टिल ने 46 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए। गुप्टिल के आउट होने के बाद निकोलस ने कप्तान केन विलियम्सन (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर न्यूजीलैंड की पारी को जारी रखा।
इस दौरान विलियम्सन भी टीम के 159 के स्कोर पर आउट हो गए। विलियम्सन के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने 189 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए। इसमें पहले दो मैचों में शतक और अर्धशतक लगाने रॉस टेलर (12) और निकोलस के विकेट भी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका जेम्स नीशम (19) के रूप में 220 के स्कोर लगा। नीशम के आउट होने के बाद कोलिन डी ग्रैंड होम (नाबाद 58) और टॉम लाथम (नाबाद 32) ने छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी करके टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।
ग्रैंड होम ने 28 गेंदों ने छह चौके और तीन छक्के लगाए। लाथम ने 34 गेंदों पर तीन चौके जड़े।
भारत की ओर से चहल ने तीन और शार्दूल ठाकुर तथा रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
निकोलस ने उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच जबकि सीरीज में 194 रन बनाने वाले टेलर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पहले, भारत ने लोकेश राहुल (112) के शतक की मदद से सात विकेट पर 296 रन का स्कोर बनाया। टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए राहुल के अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 (42 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के), श्रेयस अय्यर ने 62 (63 गेंद, 9 चौके) और मनीष पांडेय ने 42 (48 गेंद, 2 चौके) रनों का योगदान दिया।
क्लीन स्वीप से बचने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने 8 रन के कुल योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (1) को गंवा दिया। मयंक को जेमीसन ने बोल्ड किया।
कप्तान विराट कोहली (9) भी कुछ खास नहीं कर पाए और 32 के कुल योग पर हामिश बेनेट की एक गेंद को छक्के के लिए क्लीयर करने के प्रयास में जेमीसन द्वारा सीमा रेखा पर लपके गए। कोहली ने 12 गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया।
शॉ अच्छा खेल रहे थे लेकिन 13वें ओवर की पहली गेंद पर उनके तथा अय्यर के बीच तालमेल की कमी हुई और शा को रन आउट होकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। शा का विकेट 62 के कुल योग पर गिरा।
न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देने का इरादा नाकाम होता दिख रहा था। अब पारी सम्भालने की जिम्मेदारी अय्यर और राहुल के कंधों पर थी। दोनों ने संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसी बीच अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
अय्यर काफी संयोजित नजर आ रहे थे लेकिन 162 के कुल योग पर जेम्स नीशम की एक गेंद पर खराब शाट खेलकर वह अपना विकेट गंवा बैठे।
अय्यर के जाने के बाद राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह मनीष पांडेय के साथ काफी अच्छी साझेदारी की ओर अग्रसर हुए। इन दोनों ने भारत को 200 रनों के पार पहुंचाया।
राहुल ने इसी बीच अपना पांचवां वनडे शतक पूरा किया। राहुल के लिए यह खास पल था क्योंकि वह न्यूजीलैंड में पांचवें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले 2015 विश्व कप में सुरेश रैना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी।
राहुल हालांकि शतक लगाने के तुरंत बाद 269 के कुल योग पर आउट हुए। राहुल ने 113 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्के लगाए। बेनेट ने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर उन्होंने पांडेय को चलता कर दिया।
शार्दूल ठाकुर (7) का विकेट 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा लेकिन इसके बाद रवींद्र जडेजा (नाबाद 8) और नवदीप सैनी (नाबाद 8) ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के स्टार हामिश बेनेट रहे, जिन्होंने 64 रन देकर चार विकेट लिए जबकि काएल जेमीसन और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।
Related Cricket News on Indian cricket team
-
We didn't deserve to win at all in this series: Virat Kohli
Mount Maunganui, Feb 11: India skipper Virat Kohli blamed the team's lack of composure while bowling and fielding as they lost the ODI series 0-3 to New Zealand after being defeated ...
-
IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में पहली बार किया ऐसा अनचाहा कारनामा
माउंट मॉन्गनुई, 11 फरवरी | न्यूजीलैंड ने यहां के बे ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 5 विकेट ...
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के हाथों क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी टीम इंडिया,प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं…
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), 10 फरवरी| सीरीज हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब मंगलवार को यहां बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच ...
-
Ravi Shastri,Team India glued to TV in support of U-19 boys
Auckland, Feb 9: Indian senior team members, including head coach Ravi Shastri, were glued to the television set in New Zealand late in the night as India U-19 side battled it ...
-
R Sridhar accepts India not living up to standards in fielding
Auckland, Feb 7: Team India's fielding coach R. Sridhar has accepted the fact that the team has not been able to live up to the standards when it comes to fielding ...
-
भारतीय फील्डरों से नाखुश हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर, कही ये बात !
7 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने माना है कि अभी टीम फील्डिंग के तय मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। श्रीधर के मुताबकि हाल ...
-
As big a fan of MS Dhoni as anyone else: MSK Prasad
New Delhi, Feb 6: Former chairman of selectors M.S.K. Prasad is as big a fan of MS Dhoni as anyone else, although in his chair, it was his job to 'move ...
-
IND vs NZ: वो 3 गलतियां जिनकी वजह से टीम इंडिया को पहले वनडे में मिली न्यूजीलैंड से…
6 फरवरी,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 4 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते ...
-
India receive third consecutive fine for slow over-rate
Wellington, Feb 5: India have been fined once again for a slow over-rate, this time after their first ODI against New Zealand in Hamilton on Wednesday. The International Cricket Council (ICC) ...
-
पहले वनडे में भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार, फिर आईसीसी ने लगाया इस कारण जुर्माना !
5 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को हार मिली औऱ साथ ही टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए आइसीसी ने जुर्माना ने 80 फीसदी मैच फीस का ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
4 फरवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को यहां के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने न्यूजीलैंड को ...
-
Will use IPL to prepare for World T20, not New Zealand ODIs: Virat Kohli
Hamilton, Feb 4: This is the year of the World T20 and while every team is keeping an eye on preparing for the showpiece event whenever they take the field in ...
-
Expect boys to focus on fielding, not just batting or bowling: Virat Kohli
Hamilton, Feb 4: India skipper Virat Kohli sets his standards on the field and has made it clear that he expects the same from his teammates. The recently concluded T20I series ...
-
दिग्गज गेंदबाज जहीर खान बोले,चोटों से झूझ रही टीम इंडिया के लिए ये चीज है मददगार
मुंबई, 4 फरवरी | भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लगता है कि टीम के पास इस समय मजबूत बेंच स्ट्रैंथ है और इसलिए हार्दिक पांड्या, रोहित ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47