Kl rahul: Cricket News & Match Updates
कोहली की गैरमौजूदगी में राहुल की जगह रहाणे को ही मिलनी चाहिए थी कप्तानी : वसीम जाफर
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना चाहिए था। भारत ने दूसरा टेस्ट सात विकेट से गंवा दिया, क्योंकि प्रोटियाज के कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाकर रिकॉर्ड 240 रनों का पीछा किया था।
भारत के टेस्ट कप्तान कोहली चोट के कारण दूसरे टेस्ट से चूक गए थे और नए उपकप्तान केएल राहुल को इस मैच में कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था।
राहुल ने पहली पारी में अर्धशतक बनाया, लेकिन उनकी कप्तानी विशेषकर चौथी पारी में, सवालों के घेरे में आ गई, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम बिना किसी दबाव के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही थी।
इस पर जाफर ने कहा, "मैं टीम प्रबंधन के फैसले से हैरान हूं।"
उन्होंने कहा, "जब आपके पास अजिंक्य रहाणे जैसा खिलाड़ी उपलब्ध हो, जिसने कप्तान के तौर पर कोई टेस्ट नहीं हारा हो और आपको ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताई हो, तो क्या आपको केएल राहुल को टेस्ट कप्तानी देने की जरूरत है?
जाफर ने इनसाइड स्पोर्ट के हवाले से कहा, "मेरे पास केएल राहुल के खिलाफ कुछ भी नहीं है। वह युवा है और उसने पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। लोग उनको लेकर भविष्य के कप्तान के रूप में सोच रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे को टीम का नेतृत्व करना चाहिए था।"
कोहली के तीसरे टेस्ट के लिए वापसी की संभावना है, क्योंकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि कप्तान चोट से उबर रहे हैं और श्रृंखला का आखिरी मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
Read More...
Related Cricket News for Kl rahul - Tesst
ராகுலின் தவாறால் தான் இந்தியா தோற்றது - சுனில் கவாஸ்கர் விமர்சனம்!
SA vs IND: இந்திய அணி தோல்வி குறித்து பேசிய கேஎல் ராகுல்!
அடுத்த போட்டியில் விராட் கோலி விளையாடுவாரா? - கேஎல் ராகுல் பதில்
ஐசிசி தரவரிசை: விராட் கோலி சறுக்கல்!
VIDEO: 4 चौके खाकर बौखलाए मोहम्मद सिराज,डीन एल्गर के साथ हुई गर्मागर्मी, केएल राहुल को करना पड़ा बीच-बचाव
केएल राहुल ही होंगे लखनऊ के कप्तान, हर्ष गोयनका का ट्वीट कर रहा है इशारा
VIDEO : शांत राहुल को अफ्रीकी प्लेयर्स ने भड़काया, कैच को लेकर मचा फिर से बवाल
SA vs IND : कैच पर बढ़ा विवाद तो थर्ड अंपायर के पास पहुंचे अफ्रीकी कप्तान
IND vs SA: दर्द से करहाते नज़र आए मोहम्मद सिराज, ऐसे बढ़ गई टीम इंडिया की मुश्किले, देखे VIDEO
केएल राहुल ने ढूंढ लिया टेस्ट क्रिकेट का फार्मूला : रविचंद्रन अश्विन
SA vs IND, 2nd Test: 202 ரன்களில் இந்தியா ஆல் அவுட்!
2nd Test: टीम इंडिया 202 रनों पर ऑलआउट, 21 साल के गेंदबाज ने बरपाया कहर
VIDEO: केएल राहुल ने जोश में खेला खराब शॉट, कागिसो रबाडा ने डाइव मारकर पकड़ा बेहतरीन कैच
Internet Reacts To Virat Kohli's Absence In The Second Test Against South Africa
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47