Mankading: Cricket News & Match Updates
'नकल के लिए भी अकल चाहिए' मांकडिंग पर बना हर्षल पटेल का मजाक
Harshal Patel Mankading: IPL 2023 का 15वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में खिलाड़ियों समेत क्रिकेट फैंस की सांसें भी आखिरी गेंद तक अटकी रही। इसी बीच हर्षल पटेल ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर मांकडिंग का असफल प्रयास किया जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। हर्षल पटेल अपनी मांकडिंग वाली हरकत के कारण काफी ट्रोल हो रहे हैं।
ट्विटर पर एक यूजर ने हर्षल पटेल का फोटो शेयर करके लिखा, 'यह पल साबित करता है कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज़ को आउट करने के लिए स्किल चाहिए होती है।' एक यूजर ने हर्षल पटेल पर मीम बनाकर शेयर किया। उन्होंने मीम में लिखा, 'आईपीएल को फिर से यूएई में करवाओ जय शाह भाई। अब मजाक नहीं हो रहा है।' पुलकित नाम के यूजर ने भी मीम शेयर करके कहा, 'मुझे गुस्सा क्यों दिखा रहे हो? तुम लोग 30-35 रन ज्यादा नहीं मार सकते थे।' Read More...
Related Cricket News for Mankading - Tesst
மான்கட்டிற்கு ஆதரவு தெரிவித்த அர்ஜுன் டெண்டுல்கர்!
मैं पूरी तरह मांकडिंग के पक्ष में हूं, यह एक नियम है: अर्जुन तेंदुलकर
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47