Mitchell starc: Cricket News & Match Updates
IPL 2024 में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर हो रही आलोचना पर आया इस खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- वो इसकी परवाह नहीं करते
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले मिचेल स्टार्क )Mitchell Starc) का इस सीजन में अभी तक का प्रदर्शन बेकार है और इस वजह से उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। हालांकि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देते हुए 3 विकेट झटके। इसके बाद लगातार आईपीएल में खराब प्रदर्शन की लेकर हो रही आलोचना पर स्टार्क ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। स्टार्क ने कहा कि उन्हें आलोचना की परवाह नहीं है, और उन्होंने स्वीकार किया कि लय में आने में कुछ समय लगेगा क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ समय से बहुत अधिक टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। स्टार्क को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की रकम देकर खरीदा है।
स्टार्क ने कहा कि, "मैं कुछ भी नहीं पढ़ता इसलिए मुझे परेशानी नहीं होती। मैंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत अधिक टी20 क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए मुझे चीजों की लय में वापस आने और बेहतर प्रभाव डालने में शायद थोड़ा अधिक समय लगा है। तो उस लिहाज से आज (लखनऊ के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने पर) का दिन अच्छा था। मैं 34 साल का हूं, इसलिए मैं अपने वर्कलोड के मामले में काफी अच्छा हूं। मैं यह लंबे समय से कर रहा हूं, इसलिए यह ठीक है। यह टी20 क्रिकेट है। जो लोग बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, उनके लिए यह निश्चित रूप से फिजिकली बहुत आसान है। संभवतः इसके टैक्टिकल साइड का अधिक उपयोग हो रहा है।" Read More...
Related Cricket News for Mitchell starc - Tesst
KKR vs RR: 31st Match, Dream11 Team, Indian Premier League 2024
மைதானத்தின் தன்மைக்கு ஏற்றவாறு பந்து வீசுவது மிகவும் முக்கியம் - ஸ்ரேயாஸ் ஐயர்!
IPL 2024: Really Like The Eden Gardens Wicket; Have Loved It, Says Phil Salt After Unbeaten 89
IPL 2024: Bowled Well Under Pressure; Finishing Off The Game Was Icing On Cake, Says Shreyas Iyer
IPL 2024: Mitchell Starc’s Three-fer, Phil Salt’s 89 Not Out Propel KKR’s Eight-wicket Thrashing Of LSG
IPL 2024: कोलकाता की जीत में चमके स्टार्क और सॉल्ट, लखनऊ को दी 8 विकेट से करारी हार
ஐபிஎல் 2024: பில் சால்ட், ஸ்ரேயாஸ் அதிரடியில் லக்னோவை பந்தாடியது கேகேஆர்!
IPL 2024: Nicholas Pooran’s Late Burst Guides LSG To Respectable 161/7 Against KKR
ஐபிஎல் 2024: அரை சதத்தை தவறவிட்ட நிக்கோலஸ் பூரன்; கேகேஆர் அணிக்கு 162 ரன்கள் இலக்கு!
KKR vs LSG: 28th Match, Dream11 Team, Indian Premier League 2024
VIDEO: रचिन रविंद्र ने स्टार्क को क्लब बॉलर की तरह पीटा, उतर गया 24.75 करोड़ के गेंदबाज़ का चेहरा
IPL 2024: 'Personal Stuff Aside, The Team's Start Has Been Fantastic', Says KKR’s Mitchell Starc
IPL 2024: Kolkata Beat Delhi By 106 Runs
IPL 2024: Pant And Stubbs Fifties Go In Vain As KKR Register Massive 106-run Win Over DC
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47