Mp bjp: Cricket News & Match Updates
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर उज्जैन को खेल परिसर की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। खिलाड़ियों की डाइट, ट्रेनिंग, शिक्षा एवं खेलों में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास,आत्मविश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत को लक्ष्य बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ने नई शिक्षा नीति लागू कर स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। राज्य में अब स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी शिक्षकों के समान मौका दिया जाएगा।
उन्होंने कहा की उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक, बास्केटबॉल, मलखंभ आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में आज मलखंभ खेल की बात आती है, तो उसमें उज्जैन का नाम सर्वप्रथम आता है। उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। उक्त खेल परिसरों के साथ मुझे उम्मीद है कि इस खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपने खेल कौशल का पूर्ण क्षमता के साथ सदुपयोग कर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेगें। Read More...
Related Cricket News for Mp bjp - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47