Shoaib bashir: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा हुए सस्ते में आउट तो इस पूर्व क्रिकेटर ने लगाई लताड़, कहा- उन्होंने लेजी शॉट खेला
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बल्ले से नाकाम रहने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से उम्मीद थी कि वो दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि उन्होंने निराश क्योंकि वो पहली पारी में 14(41) रन बनाकर पर आउट हो गए। उन्हें इंग्लैंड के डेब्यूटेंट स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) ने अपना शिकार बनाया। उनके इस तरह आउट हो जानें के बाद पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा कि उन्होंने लेजी शॉट खेला है।
केविन पीटरसन ने कहा कि, "उन्होंने शुरुआत में कभी भी इंटेंसिटी से बल्लेबाजी नहीं की, उन्होंने कभी नहीं की। मैं कहूंगा कि रोहित शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उनके बारे में मैं निश्चित नहीं हूं। इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसके खिलाफ आउट होते है। आप किसी के भी खिलाफ आउट हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुद्दा है। मुझे नहीं लगता कि वह इसके लिए खुद को कोस रहे होंगे। इस अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ काफी रन बनाने थे। वह सोच रहे होंगे कि आखिर मैं उस गेंद पर कैसे आउट हो गया। जिस शॉट पर वो आउट हुए वो काफी लेजी शॉट था। उन्हें जल्दबाज़ी करने से बचना था।"
डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक यशस्वी जायसवाल के शतक की मदद से 93 ओवर में 6 विकेट खोकर 336 रन का स्कोर बनाया। जायसवाल ने 257 गेंद में नाबाद 179 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। ये जायसवाल का घर पर पहला शतक था। Read More...
Related Cricket News for Shoaib bashir - Tesst
2nd Test: To Get Rohit Sharma As My First Wicket Was Very, Very Awesome, Says England's Shoaib Bashir
2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस वजह से खेल पाया ये पारी
When You Are Sloppy Like That, Getting Out Doesn’t Impress Me At All, Says Pietersen On Iyer’s Knock
2nd Test: Jaiswal's Unbeaten 179 Propels India To A Commanding 336/6 Against England On Day 1 (Ld)
2nd Test: Jaiswal's Unbeaten 179 Propels India To A Fighting 336/6 On Day 1 Against England
2nd Test, Day 1: இரட்டை சதத்தை நெருங்கும் ஜெய்ஸ்வால்; வலிமையான நிலையில் இந்தியா!
2nd Test: Jaiswal’s Century Drives India To 225/3 At Tea
2nd Test: Fifty For Jaiswal As India Reach 103/2 At Lunch After England's Early Strikes
रोहित शर्मा हुए फ्लॉप, 20 साल के शोएब बशीर की फिरकी में फंसकर ऐसे दिया अपना विकेट, देखें Video
INDvENG: India Win Toss, Opt To Bat In 2nd Test; Patidar To Debut, Siraj Rested
Anderson Adds Strength To The England Bowling Attack, Says Sanjay Manjrekar
जेम्स एंडरसन के डेब्यू से पहले पैदा भी नहीं हुए थे इंग्लैंड की प्लेइंग XI के ये दो खिलाड़ी, अब भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में साथ खेलेंगे
ENG V IND: India’s Batting Depth To Tackle Spin-heavy England Attack In Second Test (Preview)
शोएब बशीर के एक वीडियो ने बेन स्टोक्स को बना लिया था फैन, यहां देखिए VIDEO
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47