Pakistan cricket: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच मिकी आर्थर को लेकर लिया यह बड़ा फैसला
7 अगस्त। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर और उनके सपोर्ट स्टाफ के करार को न बढ़ाने का फैसला किया। पाकिस्तान इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए विश्व कप में ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गया था। उसके और न्यूजीलैंड के 11 अंक थे, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही।
पीसीबी ने बुधवार को घोषणा की कि उसने आर्थर समेत गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, बल्लेबाजी कोच ग्रांस्ट फलावर और ट्रेनर ग्रांट लूडेन के अनुबंध को न बढ़ाने का फैसला लिया है।
यह निर्णय दो अगस्त को लाहौर में पीसीबी क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में की गई सिफारिशों के बाद लिया गया।
पीसीबी चेयरमैन एहसान मनी ने कहा, "पीसीबी की ओर से मैं राष्ट्रीय पुरुष टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले मिक्की आर्थर, ग्रांट फ्लावर, ग्रांट लूडेन और अजहर महमूद को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम कामना करते हैं कि उन्हें भविष्य में सफलता मिले।"
आर्थर को मई 2016 में पाकिस्तान का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्होंने तीसरी बार किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली थी।
उनके मार्गदर्शन में पाकिस्तान नंबर-1 टी-20 टीम बना और भारत को फाइनल में हराकर 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब भी जीता। पीसीबी सभी चार रिक्त पदों के लिए अब आवेदनों का स्वागत करेगा।
Related Cricket News for Pakistan cricket - Tesst
Aamir Sohail slams PCB's plan of end department cricket teams
आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने से पहले श्रीलंका बोर्ड करने वाला है ऐसा काम
पीसीबी के समक्ष हाजिर हुए इंजमाम, सरफराज और आर्थर, पाकिस्तान टीम की रिपोर्टकार्ड पेश की
रोहित शर्मा की विराट शतकीय पारी तो कोहली ने जमाया अर्धशतक, पाकिस्तान को 337 रनों का टारगेट
भारत- पाकिस्तान के बीच मैच में इस बार इस टीम की होने वाली है जीत, कपिल देव ने बताई अपनी पसंद
पाकिस्तान को मिली जीत लेकिन मैच के दौरान की गई इस गलती के लिए मिली ये सजा
आखिरी समय में टीम में शामिल किए जाने पर पाकिस्तान के वहाब रियाज ने कोच मिकी आर्थर पर दिया ऐसा बयान
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह
भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा आर्मी कैप पहनने पर पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उड़ रही है ऐसी 'फनी' फजीहत
Pakistan announce dates for Australia and New Zealand series
Pakistan batsman Jamshed banned over corruption charges
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47